गीत गा रहे हैं आज हम, मंजिलो को ढूंढते हुए...
बंटी, जिला- झांसी, उत्तर प्रदेश से एक गीत प्रस्तुत कर रहे हैं – गीत गा रहे हैं आज हम, मंजिलो को ढूंढते हुए
आ गए यहाँ जवां कदम , रागिनी को ढूंढते हुए
गीत गा रहे हैं आज हम...
इन दिलो में ये उमंग है, की जहां नया बसाएंगे
जिन्दगी का राज आज से, दोस्तों को हम सिखाएंगे
फूल हम नया खिलाएंगे , ताजगी को ढूंढते हुए
गीत गा रहे हैं आज हम...
बुरा दहेज़ का रिवाज है, आज देश में समाज में
है तवाह आज आदमी , लूट पर टिके समाज में
हम समाज ही बनाएंगे, आदमी को ढूंढते हुए
गीत गा रहे हैं आज हम...
फिर न रोक सके कोई, दुल्हन पे जोर-जुल्म का न हो निशां
मुस्करा उठे धरा-गगन, हम रचेंगे ऐसी दास्तां
हम वतन को यूं सजाएंगे, रोशनी को ढूंढते हुए
गीत गा रहे है आज हम...
