जनम-जनम का नाता पुराना, बालक ने और माँ ने जाना...
ग्राम-चांदपुर, तहसील-कट्टीवाडा, जिला-अलीराजपुर, म.प्र. से रेशिया भाई प्रियंका से एक गीत रिकॉर्ड करवा रहे हैं. गीत माँ की महिमा पर आधारित है:
जनम-जनम का नाता पुराना, बालक ने और माँ ने जाना
पति की डोरी माँ से बनी, लगन हमारी माँ से लगी
बंधन माँ का सबसे पुराना, माँ के जैसा कोई न दूजा
माँ की होती घर-घर पूजा, माँ की महिमा जग ने जाना
माँ की सेवा करते रहना, सेवा का फल पाते रहना
मूर्ति माँ के दिल में बसते रहना, जो नर माते माँ तेरे
भव सागर से पार उतरना, जस माता के निस दिन गाना
इस माँ को भूल न जाना, जनम जनम का नाता पुराना
