मोरे राम लखन ला कईसे दिए बनबासा, हो माता कैकेई...रक्षाबन्धन गीत
मप्र के डिंडोरी जिले से साथी चरण परते रक्षाबंधन के अवसर पर अनीता मरकाम और पार्वती मरकाम का गीत रिकार्ड करवा रहे हैं:
मोरे राम लखन ला कईसे दिए बनबासा, हो माता कैकेई
मोरा राम लखन ला कईसे दिए बनबासा, हो माता कैकेई
आगे आगे राम चलत हैं, पीछे लक्ष्मण भाई
बीह-बीच में सिया जानकी, सोभा बरन नहीं जाए, मोरे राम लखन ला...
मोरे राम लखन ला कईसे दिए बनबासा.....
झिरमिर-झिरमिर पनिया बरसे, पवन चले परवारी
सोन वृक्ष के नीचे खड़े हैं, राम लखन दोउ भाई हो मोरे राम लखन ला..
मोरे राम लखन ला कईसे दिए बनबासा, हो माता कैकेई
मोरे राम लखन ला कईसे दिए बनबासा, हो माता कैकेई
