रीवा से सतना कितनी दूर हैं बता दो बन्ना...बघेलखंडी विवाह गीत
रीवा से सतना कितनी दूर हैं बता दो बन्ना
प्यारे बन्ना जी की मौरी भी सो हे
मौरी से कलंगी कितनी दूर हैं बता दो बन्ना
रीवा से सतना ...
प्यारे बन्ना के कपडे भी सोहे
कपडे से टाई कितनी दूर हैं बता दो बन्ना
रीवा से सतना...
प्यारे बन्ना जी की जूतो भी सोहे
जूता से मोंजा कितनी दूर हैं बता दो बन्ना
रीवा से सतना कितनी दूर हैं बता दो बन्ना
