जागें जनता जागें, मिस्र जैसा माहौल भारत में बनाएं...
जागें जनता जागें, मिस्र जैसा माहौल भारत में बनाएं
गरीबी, भूखमरी, शोषण, भ्रष्टाचार और बेरोज़गारी खत्म करने रोड पर आएं
भू माफिया, शराब माफिया, उद्योग माफिया, राजनीतिक् माफिया को खत्म करने आवाज़ उठाएं
साम्राज्यवादियों के दलालों को देश से बाहर भगाएं
भू माफिया को भूमि के बिना तडपाएं
शराब माफिया को शराब में डुबाएं
उद्योग माफिया को नंगा बनाएं
राजनीति माफिया को कुर्सी से उतारें
लुटेरों का राज खत्म करने कुर्बानी का रास्ता अपनाएं
मरना तो निश्चित है शहीद होने तैयार हो जाएं
भारत के सिपाहियों, मिस्र के सिपाहियों से सीख लें
जनता के ऊपर डंडा गोली चलाना बन्द करें
साम्राज्यवादियों को खत्म करने जनता के साथ चलें
तभी भारत का संसाधन बचा पाएंगे
नहीं तो साम्राज्यवादी दलाल देश को बेच खाएंगे
विदेश जाकर बस जाएंगे
समय आ गया है एक्जुटता दिखाने का
इंकलाब ज़िन्दाबाद, साम्राज्यवाद मुर्दाबाद गाने का
भगीरथ वर्मा
