आहा हे क्या गरीबी छाई रे...करमा गीत
चरण परते ग्राम- नैगँवा, विकासखण्ड-मवईं, जिला- मण्डला, मध्यप्रदेश से
एक कर्मा गीत गा रहे हैं:
आहा हे क्या गरीबी छाई रे
अरे आदिवासी मूल निवासी,बड़ी गरीबी छाई रे
आहा हे क्या गरीबी …………
पांच किलो पैंतालिस लीटर, तमला मिल गई छूट,
भइया तमला मिल गई छूट
लड़ो लड़ाई, मरो मराई तमला हो या लूट
बड़ी गरीबी छाई है यार
आहा हे क्या गरीबी …………
अरे कण-कण करने लगे सफाई छः पैसा के रेट।
भइया छः पैसा के रेट
छः पैसा ने काए पचायो, भरे न यो पेट
बड़ी गरीबी छाई है यार
आहा हे क्या गरीबी …………
दारू पीवे लोग लुगाई, दूसर संग में झगड़ा
भइया दूसर संग में झगड़ा
कोर्ट कचहेरी थाना अदालत पेशी भारी रगड़ा
बड़ी गरीबी छाई है
अरे आदिवासी मूल निवासी बड़े गरीबी बड़ी गरीबी छाई रे
आहा हे क्या गरीबी …………
