चलो सत्याग्रह अभियान अब दिन बदलेंगे...एक संघर्ष गीत
चलो सत्याग्रह अभियान अब दिन बदलेंगे
गाँव में रहना, गाँव में पढ़ना
गाँव में बकरी, गाँव में गइया
गाँव में मइया, गाँव में भइया
होगा शहर वीरान, अब दिन बदलेंगे
गाँव में काम, गाँव में दाम
गाँव-गाँव में ग्राम स्वराज
मिटेगा भय-अज्ञान, अब दिन बदलेंगे
