भैस वाली लड़की
१० वर्ष की उम्र और कोमल काया
एक हाथ में डंडी और दूसरे में जंजीर
आंखे बैचेन पर माथे पर जिम्मेदारी की छाप
जुबां खामोश पर चहरे पर अनगिनत सवालों के भाव
न कोई उमंग न कोई तरंग न कोई चीख न कोई चिल्लाहट
सिर्फ शांत और जिम्मेदार , शांत और जिम्मेदार
न पोथी न पाटी , न स्याही न चाक
सिर्फ खाली हाथ और खाली चेहरा
न कोई खेल, न कोई खिलौना
सिर्फ मौन और सिर्फ मौन
भैस भी खुश और पिता भी खुश
पर लड़की खुश या नाखुश
पर लड़की खुश या नाखुश
