Demand for Adivasi Chief Minister in Chhattisgarh on World Adivasi Day...
रायगढ़ छतीसगढ़ से सविता जी का सन्देश है कि विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर १० अगस्त २०१३ को आदिवासियों की स्थिति और उनके अधिकार और पूरे देश में आदिवासियों के एक होने की आवश्कता पर एक सम्मेलन रखा गया था. सभा में छ्तीसगढ़ में आदिवासी मुख्यमंत्री की मांग रखी गयी. पूर्व लोक सभा अध्यक्ष पी. एस. संगमा ने सभा की अध्यक्षता की. जल जंगल जमीन पर अधिकार तथा जीवो के संरक्षण, आदिवासियों की घटती जनसंख्या, जमीन के अंदर के खनिजो पर आदिवासियों का हक़ अदि की मांग पर बात की गयी| अधिक जानकारी के लिए सविता जी से 09424183510 पर संपर्क किया जा सकता है
