आठ दिनों में झटपट बनता तुरत फुरत ये खाद रे...
आठ दिनों में झटपट बनता तुरत फुरत ये खाद रे...२
नाम रखो यह याद भाई नाम रखो यह याद रे !!...२
दस लीटर का बर्तन खोजो , खूब बढ़िया माटी का ,
गोबर मूत्र तीन लीटर हो , देशी गाय के जात का !
दस लीटर हो पानी उसमे पांच ग्राम गुड़ डाल रे ....
आठ दिनों में झटपट बनता तुरत फुरत अ खाद रे ...
नाम रखो यह याद भाई नाम रखो यह याद रे !!...
गोबर मूत्र गुड़ तीनो का घोल करना है ,
दस लीटर पानी के साथ मटकी में भरना है !!
कपडे में बांध के मटका छाओं में रखना बाद रे ..
आठ दिनों में झटपट बनता तुरत फुरत अ खाद रे ...२
सात दिनों की प्रक्रिया से उत्तम होगा खाद बना ,
आठवें दिन मटका खोलो पानी मिलाओ दस गुना !
फिर फसलों के नीचे जमीन में देना होगा ,
केसर पत्तों पर ना छिड़कें ,बैगन केला मिर्च टमाटर में उपज मिलेगी बढ़ के !
आठ दिनों में झटपट बनता तुरत फुरत अ खाद रे ...२
नाम रखो यह याद भाई नाम रखो यह याद रे !!...
