जीवन में कुछ करना है तो मन को मारे मत बैठो...एक प्रेरणा गीत
जीवन में कुछ करना है तो मन को मारे मत बैठो !!
आगे आगे बढ़ना है तो हिम्मत हारे मत बैठो !
चलने वाला मंजिल का बैठा पीछे रहता है ,
धीरे धीरे चल कर कछुवा देखो बाजी मार गया !!
चलो कदम से कदम मिला कर , तुम भी प्यारे मत बैठो !
आगे आगे बढ़ना है तो हिम्मत हारे मत बैठो !
तेज दौड़ने वाला खरहा तू कैसे हार गया ?
धीरे धीरे चल कर कछुवा देखो बाजी मार गया !!
ठहरा पानी सड़ने लगता , बहता निर्मल होता है !
धीरे धीरे चल कर कछुवा देखो बाजी मार गया !!