दलित आदिवासी पानी के लिए परेशान है...एक गीत
घुमन पंचायत का कैसा हालचाल है
दलित आदिवासी पानी के लिए परेशान है
सरपंच को फोन लगता हु, आज कल कर के बनवाता हूँ
सरपंच सचिव को मोबाईल से बात करते है
वो काफी नियम बताते है
घुमन पंचायत का कैसा हाल -चाल है
दलित आदिवासी पानी के लिए परेशान है
नल कूप यंत्री को फोन लगाते है, कहते है की मैकेनिक को भेजते है
मैकेनिक गाड़ी लेकर घूमता है , दलित आदिवासियों का एक भी नल नहीं बनता है
घुमन पंचायत का कैसा हालचाल है
दलित आदिवासी पानी के लिए परेशान है
कैलाशपुरी में दो नल ख़राब पड़े सालो साल से
किहारी टोला में ख़राब पड़े नल दो वर्ष से
घुमन पंचायत का कैसा हालचाल है
दलित आदिवासी पानी के लिए परेशान है
दलित आदिवासी गन्दा नाले का पानी पिने को मजबूर है
दलित आदिवासी रोगों से परेशान है
दलित आदिवासी पानी के लिए परेशान है
