CGNet Swara is a platform to discuss issues related to Central Gondwana region in India.
पीड़ितों का रजिस्टर :सरकारी नौकरी दिलाने में मदद करें
ग्राम:मनकेली,पंचायत:मंकेली,ब्लॉक:बिजापुर,जिला:बिजापुर,राज्य: छत्तीसगढ़ की सुमित्रा मोडयम बता रही है की उनकी पिता (बुद्रम मोड़यम) को 02-01-2013 को नक्सलियों ने मार डाला था। उसने कहा कि उसे मुआवजे के रूप में सरकार से वित्तीय सहायता मिली थी, लेकिन उस समय वह छोटी थी, उसे याद नहीं था कि कितना मुआवजा दियासरकार से गया था। सुमित्रा अभी बीएससी द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही है। परिवार में उनकी माँ और सुमित्रा रह रहे है। उनके पास राशन कार्ड और बस पास भी है। सुमित्रा को पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप भी मिल रही है। सुमित्रा ने कहा कि उसने पुलिस विभाग में नौकरी के लिए आवेदन किया है लेकिन अभी तक नौकरी नहीं मिली है। इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से अनुरोध कर रहे है की अधिकारियों से बात करके पुलिस नौकरी दिलाने में मदद करें। संपर्क व्यक्ति नंबर :