दो महीने से नहीं मिल रहा राशन। पूछने पर बोल देते- मशीन ठीक होगा तो बताएंगे। कृपया मदद करें

ग्राम पंचायत राजनगर, ब्लॉक बकावंड, जिला बस्तर छत्तीसगढ़ से मनमति ठाकुर जी बता रहे हैं उन्हें दो महीने से राशन नहीं मिल रहा है। वे लोग सरपंच-सचिव को अपनी समस्या बता दी है पर राशन मिल नहीं रहा है। पूछने पर सचिव-सरपंच बस यही बोलते हैं कि मशीन खराब होने के कारण राशन नहीं मिल पा रहा है। मशीन ठीक होने के बाद कॉल करके बताएंगे। दो महीने हो गए हैं न जनप्रतिनिधि का फोन आया न ही अभी तक राशन मिल पाया है। देश का सबसे अच्छा पीडीएस सिस्टम का दाबा करने वाले राज्य में हितग्राही परेशान हैं। इसलिए सीजीनेट के साथियों से वे अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबर पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें। संपर्क नंबर:7587738468, सरपंच:+91 91315 96342.

Posted on: Nov 24, 2022. Tags: BAKAWAND BASTAR CG PROBLEM RATION