हमारे गांव में पानी की बहुत समस्या है, लोग दूर से पानी लाकर पीते हैं, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-कोयनार, पनारापारा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रमेश मौर्य जी बता रहे हैं इनके गाँव में पानी की समस्या है| इस गाँव में लोग स्कूल से पानी लाकर पीते है| और स्कूल बंद होने पर पानी मिलना मुश्किल हो जाता है| गाँव में एक हैंडपंप है जिससे पीने का पानी मिलता था, इसमे मोटर डाल दिया गया है| मोटर डालने से नल खराब हो गया है| बहुत कम निकलती है| यह सड़क से लगा गाँव है, यहाँ आने-जाने वालों व गाँव के लिए भी पानी की सुविधा नहीं है| इसलिए सीजीनेट सथियो से मदद कि अपील कर रहे हैं की दिए गयें नंबरों पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें|
संपर्क नंबर@626 88368143, सरपंच@9407636432, सचिव@8770167731.
