हमारे गांव में एक ही हैंडपंप है, गर्मी के दिनों में पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है, कृपया मदद करें-

रतन नाग, पुलपदर (धुरवापारा), ग्राम पंचायत-मावलिपदर 2, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बात कर रहे हैं उनके गांव में पानी की बहुत समस्या है, लोगों को गर्मियों के दिनों में बहुत समस्या का सामना करना पड़ता है| लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है| गांव में एक ही हैंडपंप है| पानी के लिए इंतजार करना पड़ता है| इसके लिए उन्होंने सचिव-सरपंच को शिकायत किये हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दियें गयें नंबर पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें| संपर्क नंबर@8305454578, सचिव@9407977816, दर्भा सीईओ@9406166884.

Posted on: Feb 01, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM WATER