हैंडपंप नहीं होने के कारण नाला का पानी पीना पड़ता है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-थेरातगड रेंगावारा,ब्लॉक-दरभा,जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़)से डोरा कवासी बता रहे है कि उनके गाँव में 14 घरों का बस्ती है जो लोगों को पानी कि बहुत दिक्कत होता है,एक किमी.दुर से नाला का पानी पीना पड़ता है,गर्मी के दिनों में नाला का पानी सुख जाता है तो उनको पानी मिलना बहुत दिक्कत होता है,ग्रामीणों का कहना है कि सरकार कि और से 14 घर परिवार वालो के लिए एक हैण्डपंप या बोर लगा दिया जाये तो लोगों के लिए मदद हो सकता है,
