भानुप्रतापपुर का यह नाम कैसे पड़ा-कहानी...
ग्राम-खराटी, ब्लॉक-भानुप्रतापपुर, जिला-उतर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से वीरसिंह पद्दा अपने गांव कहानी बता रहे हैं कि उनके ब्लॉक का नाम भानुप्रतापपुर कैसे पड़ा| यहाँ गढ़वासला में दंतेश्वरी माता का मंदिर है, यहां राजा कंडरा का राज था| यहीं से माँ दन्तेश्वरी की स्थापना हुई, यहां एक भानुप्रताप देव नामक राजा थे इसी के नाम से अभी भी भानुप्रतापपुर नाम से जानते हैं| आसपास 210 से 211 गांव आते हैं, सभी गांव के लोग यहां पूजा अर्चना करने आते हैं| जैसे कि दशहरा, बाल पर्व, नवरात्रि आदि पर्व मानते है| इस पहाड़ी के अंदर गुफा भी है, गुफा के अंदर मैदान भी है और यहां सभी लोग नहीं जा सकते| मांझी, गायता और समाज के लोग पूजा अर्चना करते हैं| वहाँ बाहर के लोगों का जाना मना है| सम्पर्क:- 9406477564(RM)
