पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सलियों के आतंक से गाँव के किसान परेशान परिवार के साथ गाँव छोड़ कर भागने में

बीजापुर, जिला-बीजापुर, (छत्तीसगढ़) से सन्नू लेकाम बता रहे हैं कि वे अपने गाँव से नक्सलियों के डर के कारण बीजापुर में रह रहे हैं, वहां नक्सलियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे थे | इसलीये अपने पूरे परिवार के साथ गाँव छोड़कर भागे हैं| उन्हें बीजापुर में घर बनाने के जमीन नही है, वे शिविर में ही जुग्गी-झोपडी बनाकर रहा रहे हैं | सरकार के तरफ से अब तक इन्हें कोई लाभ नही हुआ | नक्सलियों से आहत ये साथी सरकार से मदद की अपील कर रहे हैं की उन्हें कोई सरकारी रोजगार मिल जाए जिससे वे अपने परिवार के साथ ठीक से जीवन चला सकें|

Posted on: Feb 11, 2021. Tags: BIJAPUR CG SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER