पीड़ितों का रजिस्टर: हम नक्सल प्रभावित पीड़ित परिवार हैं सरकार हमें कोई मदद नही कर रहा है...
शान्ति नगर बीजापुर, जिला-बीजापुर, (छत्तीसगढ़) से मंगू हेमला बता रहे हैं कि नक्सलियों ने उनके घर 2005 में कई बार लूटे हैं फिर वे अपने गाँव में ही रह रहे थे, लेकिन नक्सलियों ने उन्हें हमेशा परेशान करते थे इसलिए वे शांतिनगर बीजापुर में रहने लगे और मजदूरी करके अपने परिवार को चला रहे हैं| वे ग्राम-गांगलूर, जिला-बीजापुर के रहने वाले थे,नक्सलियों ने उन्हें कई बार बहुत अधिक मारे जिससे वे पूर्ण रूप से शारीरिक मेहनत नही कर सकते हैं| अभी तक पीड़ित परिवार को सरकार के तरफ से कोई सहयोग नही मिला है| ये छत्तीसगढ़ सरकार से अपील करते हैं की नक्सल प्रभावित पीड़ित परिवार को मदद मिलने का प्रावधन है वो मिलना चाहिए|
