पीड़ितों का रजिस्टर: पति के मौत के बाद कोई नही कमाने वाला गरीब हैं अब तक सरकार मदद न�

जिला-बीजापुर, (छत्तीसगढ़) से काँता बाई बता रहे हैं कि उनके पति ठेकेदार थे और रोड में काम करवाने गये हुए थे| 18/6/2019 को नक्सलियों ने उन्हें जान से मार दिया जिससे उनकी मौत हो गई| वे ग्राम इल्मिडी, पंचायत-उसूर के रहने वाल्रे थे पति के मौत के बाद से वे अब बीजापुर में रहकर रोजी की मजदूरी करके अपने परिवार के साथ जीवन का गुजारा कर रहे हैं| अभी तक ये पीड़ित परिवार को सरकार कोई मदद नही कर रहे हैं , न ही कोई सुनवाई कर रहे हैं| गरीबी से परेशान ये साथी बहुत दुखी हैं| ये सरकार से अपील करते हैं कि सभी पीड़ित परिवार को मिलने वाला सहयोग उन्हें भी मिलना चाहिए जिससे अपना जीवन का गुजारा ठीक से कर सकें |

Posted on: Jan 24, 2021. Tags: BIJAPUR CG SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER