वह शक्ति हमें दो दयानिधे...प्रार्थना
जिला-रायगढ़ छत्तीसगढ़ से विष्णु चरण सेनापति एक प्रार्थना सुना रहें है
वह शक्ति हमें दो दयानिधे-
कर्त्तव्य मार्ग पर डट जावें-
पर-सेवा पर-उपकार में हम-
जीवन सफल बना जावें-
वह शक्ति हमें दो दयानिधे-
हम दीन-दुखी निबलों-विकलों के-
सेवक बन संताप हरें-
जो हैं अटके, भूले-भटके-
उनको तारें खुद तर जावें-
॥ वह शक्ति हमें दो दयानिधे...
