कहानी : 'होशियार चिड़िया" फुर्र हो गई...

बड़वानी (मध्यप्रदेश) से सुरेश कुमार एक कहानी सुना रहे है- कहानी का शीर्षक है ‘होशियार चिड़िया” एक चिड़िया थी वह डबरे में पानी पीने गई और कीचड़ में फंस गई, इतने में उधर से गाय वाला निकला, चिड़िया बोली गाय वाले भाई गाय वाले भाई मुझे कीचड़ से निकालो, उसने कहा नहीं मेरी गाय भाग जाएगी, फिर बाद में भैस वाला निकला, चिड़िया भैस वाले से बोली भैस वाले भाई भैस वाले भाई मुझे कीचड़ से निकालो, भैस वाले ने कहा मेरी भैस भाग जाएगी, इतने में एक बिल्ली निकली चिड़िया बोली बिल्ली बहन मुझे निकाल, वह बोली निकालू तो सही लेकिन मै तुझे खा जाउंगी, फिर चिड़िया ने कहा पहले मुझे निकाल फिर नदी में धो फिर धुप में सुखा उसके बाद खा, बिल्ली उसे कीचड़ से निकालकर नदी में धोने के बाद धुप में सूखने को रखती है और पंख खुलते ही चिड़िया फुर्र से उड़ जाती है और बिल्ली देखती रह जाती है.

Posted on: Oct 20, 2020. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER