स्वास्थ्य स्वर : आलू के औषधीय उपयोग...
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल आलू का औषधीय उपयोग बता रहे हैं| आलू को भूनकर खाने से और कच्चे आलू का रस सेवन करने से पेट जलन और गैस की समस्या में आराम मिल सकता है|
चहरे पर झईया होने पर आलू को उबालकर उसी उबाले पानी में आलू को पीसकर लेप बना लें और लगायें इससे लाभ मिल सकता है| 12 दिन तक उपयोग कर सकते हैं| जल जाने पर आलू को पीसकर लेप करने से जलन शांत हो सकता है|
संबंधित विषय पर जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं| संपर्क नंबर@9826040015. (AR)
