यहाँ की कैसी ये सरकार है,यहाँ की जनता लाचार है...
यहाँ की कैसी ये सरकार है,यहाँ की जनता लाचार है
रोजी रोटी के लिए जनता लडती है ऊपर से पुलिस की लाठी पड़ती है
प्रशासन का ऐसा ही विचार है ,भारत के बच्चे भूखो मरते है
टाटा,बिरला पूजीपति पनपे है |
लाखो आये दिया लिए अभी भी अंधकार है
वोट लेने नेता यहाँ आयेंगे
अपना दुखड़ा मुह दिखायेंगे |
उल्टा सीधा भाषण करने का कारोबार है,
यहाँ की जनता लाचार है
