हम 150 लोगो ने मिलकर 2015-16 में काम किये थे, उसका मजदूरी भुगतान नहीं मिला है...

पटेलपारा, ग्राम+पंचायत-बुरगुम, ब्लॉक-बास्तानार, जिला-बस्तर छत्तीसगढ से जगत सिंह मंडावी पटेलपारा, पवनकुमार मंडावी पटेलपारा,आशुराम मंडावी,सुकड़ापारा से बता रहें है कि 2015-16 में रोड बनाने का काम शुरू हुआ था जिसमे 150 लोगो ने काम किये थे लगातार दो माह तक काम हुआ है जिसमे एक गोदी का 172 रूपये के हिसाब से खुदवाये है यह काम सचिव सरपंच के द्वारा करवाया गया है जिसका पेमेंट 190000 हो रहा था उसमे से 77000 का पेमेंट आधा-आधा करके दिए है बाकि का लगभग 1 लाख 13 हजार पैसा नहीं मिला, इसलिए सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से मदद कि अपील कर रहें है कि दिए गये नम्बरों में बात करके मजदूरी भुगतान का पैसा दिलाने में मदद करें : सचिव@6261330989, CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694, संपर्क@8103209029.

Posted on: Aug 25, 2020. Tags: SONG VICTIMS REGISTER WAGE PAYMENT PROBLEM