स्कूल भवन आज तक नही बना जिसका स्वीकृति सन 2003 में हुआ, कृपया बनवाने में मदद करें...
ग्राम पंचायत-कोरंगाली, ब्लाक-बस्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल नेटी और साथ में गाँव के स्कूली बच्चें निखलेश कुमार (कक्षा-3वीं), राजू राम (12वीं), राजेश कुमार (कक्षा-4वीं), दिनेश कुमार (कक्षा-8वीं) बता रहें है, ग्राम पंचायत कोरंगाली का (पटेलपारा) में सन 2003 में 8,91,000 स्वीकृति हुआ था स्कूल भवन बनाने के लिए जो वर्तमान समय में खँडहर पड़ा है ग्रामीण बच्चें बता रहें है हम अभी 35-50 किलोमीटर दूर स्कूल जाते है | इस विषय में ग्राम पंचायत स्तर में आवेदन दिए गया परन्तु उनकें द्वारा किसी प्रकार कोई सुनवाई नही किये गया ग्रामीण स्कूली बच्चों का कहना है यह स्कूल फिर से निर्माण किया जाए जिसे यह पर फिर पढाई शुरू हो सके इसलिए सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहें है दिए गये अधिकारीयों के फ़ोन नंबर पर बात करके यह स्कूल फिर से निर्माण कराने में मदद करें. कलेक्टर@8458956694. CEO@9406016762. संपर्क@7587814587.
