वर्षो से रह रहें इस जमीन पर आवेदन करने पर भी नही मिला वन भूमि पट्टा, कृपया मदद करें...
ग्राम-सरदम (निमिया टाड़ पारा) पंचायत-करैलीबार, प्रखंड-हंटरगंज, जिला-चतरा (झारखंड) से राजेश कुमार और उनके साथ है ग्रामवासी मनोज भारत, विनोद, चंदर, बता रहें है फोरेस्ट विभाग के जमीन जहा पर पिछलें दो-तीन पीढीयों से यानि दादा ज़माने से इस जगह में रहते आ रहें है, बताया जा रहा है इस गाँव में लगभग 70 घरों की संख्या है, इस जमीन के लिए प्रखंड में दो-तीन बार आँचल को आवेदन दिए हैं भूमि पट्टा जारी करने के लिए परन्तु उन लोगो के द्वारा बताया जाता है जायेगा हो जायेगा करके किन्तु अभी तक नही हुआ है, इन गाँव वालें किसी के पास भूमि पट्टा जमीन नही है| जिस वजह से लोगों को सरकारी योजनायें का कोई लाभ नही मिल पाता हैं कई वर्षों से कंद-मूल खा कर अपनी जीवनयापन करते आ रहें है, इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों सेअपील कर रहें हैं. की वन अधिकार अधिनियम 2005 के तहत वन निवासियों के वन संसाधनों पर उनके मौलिक अधिकार को पालन करते हुए भूमि पट्टा जारी कराने में मदद करें. अधिकारी@9470199499. आँचल@8340396356.
