गाँव का नाम बागमुंडी कैसे पड़ा पर चर्चा...

ग्राम-पटेल पारा, पंचायत-बागमुंडी पनेरा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) के निवासी धनीराम कवासी और उनके साथी गाँव का नाम बागामुंडी कैसे पड़ा के बारे में बता रहे हैं, गाँव के लोगो की मान्यता है कि उनके गाँव में पहले बाघ आकार रहा करते थे जिसके कारण लोग उस स्थान छोड़कर दूसरे स्थान पर चले जाते थे इस तरह से जो लोग उस गाँव को छोड़कर दूसरे स्थान पर बसे उन लोगो ने बाद में बने गाँव को बागामुंडी नाम दिया और उस जगह पर जहाँ बाघ रहते थे उस जगह को छोड़ दिया गया और बाद में वहां पर देवी का मंदिर बना दिया गया, आज भी वहां गाँव नहीं बसाया गया| (AR)

Posted on: Aug 07, 2020. Tags: SONG STORY VICTIMS REGISTER