हमारे वार्ड में 2 हेंडपंप है,1 वर्ष से 1 खराब है,1 मोहल्ले से दूर है, आवेदन लगाने पर अधिकारी नहीं सुनते

ग्राम पंचायत-सेमरा ब्लॉक-ओडगी थाना-बिहारपुर जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से महेंद्र बसोर हमारे सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओं को बता रहे है कि इनके मोहल्ले वार्ड नम्बर 2 में 16 मकान है वहां 2 हेंडपंप लगा है तो 1 हेंडपंप लगभग 1 वर्ष से ख़राब पड़ा है 1 हेंडपंप मोहल्ले से 200 मीटर दूर है वहां के लोगों को पानी लाने के लिए बहुत परेशानी होता है गाँव के सरपंच को बताने पर भी ध्यान नहीं देते इसलिए सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओं से अपील करते हैं कि सम्बंधित अधिकारीयों से बात करके हेंडपंप सुधरवाने या मोहल्ले में 1 दूसरा हेंडपंप लगवाने में मदद करें: संपर्क नम्बर 8963923993 सरपंच 9009745837 (170229) CS

Posted on: Jul 01, 2020. Tags: MAHENDR BASOR ODGI BIHARPUR SURAJPUR CG SONG VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM