वोट दीजै ना चोर बेईमान को, जो ना जाने इंसान को...एक चुनाव गीत
वोट दीजै ना चोर बेईमान को
जो ना जाने इंसान को
जो गरीब की सेवा करते
अत्याचार पाप से डरते
जनता के दुःख दर्द को हरते
वोट दीजै ऐसे इंसान को
जो ना जाने अनाचार को
ब्राम्हण हरिजन क्षत्रिय भाई
वोट ईमानदार ही पाई
जनता की जो करे भलाई
वोट दीजै ना कभी शैतान को
लड़का लडकी खूब पढाओ
खुद पढकर ज्ञान बढाओ
संगठन का राह है अधिकार को
