2015 में डेम निर्माण में काम किये थे आज तक पूरा पैसा नहीं मिला...

ग्राम-नवलपुर, पंचायत-खडगाँव, ब्लाक-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से नरेश बुनकर गाँव के लोगो की समस्या से अवगत करा रहे हैं, नवलपुर के कोसी नदी में एक स्टापडेम बना है जिसका निर्माण वर्ष 2015 में हुआ था, डेम को रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत बनवाया गया था, इसमे जिन मजदूरों ने काम किया था उनका पूरा पैसा आज तक नहीं मिला है, इस संबंध में मजदूर गजानन साहू का कहना है 2015 में लगभग 30 लोगो ने 42 दिनों तक काम किया था लेकिन उनके काम का पूरा पैसा नहीं मिला, कुछ पैसा मिला, बाकि नहीं मिला है, उन्होंने कई बार अधिकारियों के पास आवेदन किया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है, इसमे बाबूजी कश्यप, शिवचंद, महदू और रेशम के अलावा कई मजदूरों के नाम शामिल है, वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारीयों से संपर्क कर काम का पैसा दिलाने में मदद करें: SDM@8889862888, सचिव@8319568146. संपर्क नंबर@8720822286. (166026)

Posted on: May 01, 2020. Tags: CG MUNGELI NARESH BUNKAR NREGA SONG VICTIMS REGISTER