स्वास्थ्य स्वर : शुगर, डायबिटीज़ के घरेलु उपचार...

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी शुगर बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं एक भिंडी को चार चीरे करके रात में कांच के गिलास में पानी भरके सुरक्षित रख लेवें और सुबह सूर्योदय के समय मसलकर छानकर पी लेवें।
दवा का उपयोग करने से पहले शुगर की जांच करायें लें, इसे लगातार एक माह तक प्रयोग करें, शुगर नार्मल हो जाने पर चिकित्सक से परामर्श लेकर दवा बंद भी कर सकते हैं। दूसरा एक चम्मच मेथी को रात में भीगो कर रख देना है, सुबह खाली पेट चबा-चबाकर खाना है और ऊपर से एक गिलास गुनगुना पानी पीना है, एसा करने लाभ हो सकता है, परहेज में मीठी चीजों से बचे, आलू, चांवल, शक़्कर का प्रयोग न करें, मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन, नशे का सेवन न करें, मैदा, शक्कर, नमक कम से कम उपयोग करें, करेले का अधिक प्रयोग करें : संपर्क नंबर@911106399.

Posted on: Feb 05, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER