Impact Story : 20-25 परिवारों के बीच ख़ुशी का माहौल, सन्देश रिकॉर्ड के बाद गाँव का हैंडपंप सुधार कर दिए गये...
ग्राम-तेरदुल, पंचायत-देवगांव, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से कीर्ति साहू बता रहा है. 10|10|2019 सीजीनेट स्वर यात्रा से दौरान ग्राम पंचायत देवगांव के अश्रीत गाँव तेरदुल के कोहका पारा से सन्देश रिकॉर्डिंग किये थे की हैंडपंप कई दिनों से ख़राब था जहा पर करीब 20-25 परिवारों की संख्या है जिन लोगो को पानी की गंभीर समस्या थी| दूसरें मोह्हले से पानी ला कर उपयोग कर रहे थे| इस विषय पर सरपंच सचिव एंव अधिकारीयों को जानकारी दिया गया था परन्तु कोई कार्यवाही नही कर रहे थे| इसलिए दिनांक 10|10|2019 सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकॉर्डिंग किये थे जो सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथी समस्या से संबधित अधिकारीयों से बात कर हैंडपंप सुधर वाने में मदद किये इसलिए सभी अधिकारीयों एंव सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों को धन्यवाद कर रहे है.
