स्वास्थ्य स्वर : बाल झड़ने से रोकने के घरेलू उपाय...
ग्राम-कुई, ब्लाक-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से सुनीता गौतम “बाल झड़ने” का रोक लगाने का उपचार बता रही है.बालों का झड़ना लोगों के बीच सबसे बड़ी समस्या है.समय से पहले सफ़ेद होना बालों का झड़ना इसके लिए तमाम तरह के हेयर प्रोडक्ट्स से घरेलू नुस्खों तक, सभी कुछ आजमाया जाता है. लेकिन बाल झड़ने से परेशान लोगों के लिए यह खबर अच्छी हो सकती है. वैज्ञानिक एंव वैद्दों ने कई तरह के दवा की पहचान की है, जिससे बालों के गिरने को रोकने में मदद मिल सकती है.
सामग्री :- नारियल का तेल, एलोविरा, मैथी के दाना, गुलहड़ का फूल.
बनाने का विधि :- सबसे पहले नारियल तेल को गर्म कीजिएगा उसके पश्चात इन तीनों चीज डाल देना इन सभी थोड़ी जलने दे उसके बाद उतारकर किसी अच्छे वाला डिब्बे या फिर कांच की शीशी में रखे.
उपयोग :- सप्ताह में दो बार रात के समय बालों में अच्छे से मशाज करे सुबह धो ले. इस प्रयोग को लगातार करना जिसे कुछ ही हप्तों में जल्द ही परिणाम मिलेगा.
