आंगनबाड़ी भवन निर्माण के लिए दिए आवेदन कोई निराकरण नही...कृपया मदद करे
ग्राम-बोनागिरी, पंचायत-रामप्पवारम, तहसील-कुकुनुरु, जिला-पश्चिम गोदावरी (आन्ध्रप्रदेश) से आदिवासी महिला बता रही है यह गाँव बसे करीब 20 साल हो गया जहां अभी तक आंगनबाड़ी केंद्र भवन संचालित नही किये जानकारी के अनुसार इस गाँव में करीब 50 से अधिक की संख्याओं में बच्चे है जिन्हें पढाई करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. आंगनबाड़ी भवन निर्माण हेतु आंध्रप्रदेश सरकार को आवेदन किया लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही कर रहे है वर्तामान समय में आस-पास कोई आंगनबाड़ी नही जिसे वह पढ़ाई करने के लिए भेजे जाए| इसलिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से मदद करने की अपील कर रहे है. विधायक@9849855444. तहसीलदार@9482362623. संपर्क@9866800925.
