ट्रांसफ़ॉर्मर ख़राब होने से गाँव में एक साल से बिजली की समस्या है...मदद की अपील-
ग्राम पंचायत-बेलबहरा, तहसील-खडगवा, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से देवकुमार और सूर्यप्रताप सिंह बता रहे हैं| गाँव के वार्ड क्रमांक 7 मौहारी पारा में ट्रांसफ़ॉर्मर ख़राब है| जिसके कारण एक साल से बिजली की समस्या हैं| आवेदन करने पर कोई सुनवाई नहीं हो रही हैं | लोगो को अंधेरे में रहना पड़ता है| बच्चो को पढाई करने में दिक्कत होती है| जहरीले जीवो का खतरा रहता है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर, गाँव में बिजली की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : शंकर सिंग@6561204223. विद्युत विभाग@6562047316, SDM@8827150100, सरपंच@6564538890.
