स्वास्थ्य स्वर : गठिया वात या जोड़ो में होने वाले दर्द का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी गठिया वात या जोड़ो में होने वाले दर्द का घरेलू उपचार बता रहे हैं| देशी बबूल की फली 100 ग्राम, देशी बबूल का गोंद 100 ग्राम, सफ़ेद मुसली 50 ग्राम, अस्वगंधा 50 ग्राम, गोखुरू छोटा 100 ग्राम, सतावर चूर्ण 50 ग्राम, बड़ी इलायची 30 ग्राम, सोंठ 100 ग्राम, घी से भुनी मेथी 50 ग्राम, काली जीरा 25 ग्राम लें| सभी को पीसकर चूर्ण बना लें| एक-एक चम्मच चूर्ण दिन में दो बार गुनगुने दूध के साथ सेवन करने से लाभ हो सकता है| ठण्डी चीजों से बचें| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन, मैदा शक्कर नमक का सेवन कम करें| नशा ना करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: एच डी गांधी@9111061399.
