स्वास्थ्य स्वर : बालतोड़ का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी बालतोड़ का घरेलू उपचार बता रहे हैं| नीम की पत्ती का आधा कप रस निकालकर सुबह शाम खाली पेट पीने से लाभ हो सकता है| दूसरा हल्दी 20 ग्राम, गावर पाठा का गूदा 10 ग्राम, सरसो का तेल 20 ग्राम, मेहंदी 20 ग्राम लेकर उसका लेप बना लें| और दिन में तीन बार बालतोड़ में लगायें| बाल तोड़ को पकाने के लिये विधारे की पत्ती को उल्टा कर लगायें| लगाने से पहले उसमे तेल लगाकर गर्म करें| उसके बाद चिपका दें| सीधा कर लगाने बैठ जायेगा और उल्टा लगाने से पक जायेगा| खाने में चना, मटर, मसूर की दाल का प्रयोग ना करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: एच डी गांधी@919111061399.
