स्वास्थ्य स्वर : अतिसार या दस्त नाशक चूर्ण बनाने का घरेलू तरीका-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी अतिसार या दस्त नाशक चूर्ण बनाने का घरेलू तरीका बता रहे हैं | सोठ 100 ग्राम, सौफ 100 ग्राम, घी में भुनी छोटी हरण 100 ग्राम, बड़ी इलायची के दाने 30 ग्राम, बेल का गूदा 100 ग्राम, मरोर फल्ली 100 ग्राम गुलाब के फूल 100 ग्राम लें| सभी को कूट पीस कर चूर्ण बना लें| एक-एक चम्मच चूर्ण दिन में चार बार एक गिलास मठा के साथ सेवन करें| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन, मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| नशा न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
