स्वास्थ्य स्वर : बवासीर बीमारी का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी बवासीर बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| एक पुटी लहसुन जिसे एक कली लहसुन भी कहते हैं 20 ग्राम, सज्जी खार 20 ग्राम, हींग 20 ग्राम, नीम की निंबोली की गिरी 20 ग्राम, गुड़ 100 ग्राम लें| सभी को साफ कर, पीस कर गुड़ में मिलाकर, मटर के बराबर गोली बना लें| दो-दो गोली दिन में दो बार सुबह-शाम एक गिलास मठा के साथ सेवन करने से लाभ होता है| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन, मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| नशा न करें| संतुलित भोजन करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
