स्वास्थ्य स्वर : चर्म रोग का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी चर्म रोग का घरेलू उपचार बता रहे हैं| तीली का तेल 250 ग्राम, नारियल का तेल 250 ग्राम लेकर, दोनों को गर्म कर लें| नीम की पत्ती 50 ग्राम, गवार पाठा का गूदा 50 ग्राम, गेंदे का फूल 50 ग्राम, मीठी नीम की पत्ती 50 ग्राम, धतुरा की पत्ती 50 ग्राम लें| लोहे की कढ़ाही में तेल को गर्म कर, सभी को तेल में डाल दें| जब सभी जल जाये, तब ठण्डा कर, छान लें| और अंत में 5 टिकिया कपूर की डालकर सुरक्षित रख लें| नीम की पानी या गौ मूत्र से ग्रषित स्थान को साफ़ करने के बाद, रुई से तेल को लगायें| धोने के लिये साबुन का उपयोग न करें| काली या मुल्तानी मिट्टी का उपयोग करें| भोजन में बैगन, चना, मटर, मसूर की दाल, उड़द दाल, गुड़, भुजी मछली, सेम का प्रयोग न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
