स्वास्थ्य स्वर : जल जाने पर राहत पाने का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोनिनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी जल जाने पर राहत पाने का घरेलू उपचार बता रहे हैं| तीली तेल 50 ग्राम और चावल कच्चा 50 ग्राम दोनों को पीसकर, जले हुये, स्थान पर लगायें| जिससे जलन से राहत मिल सकती है| और फोड़े होने की संभावना कम हो जाती है| इसका उपयोग दिन में दो बार करें| इसे धोने की जरुरत नहीं होती| लेप के ऊपर दूसरा लेप लगा सकते हैं| आराम होने तक इस लेप का उपयोग किया जा सकता है| बैगन, चना, मटर, मसूर, उड़द की दाल का प्रयोग न करें| गुड़, मछली का प्रयोग न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
