स्वास्थ्य स्वर : पेट में गैस होने की समस्या का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी पेट में गैस बनने की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं| हींग भुनी हुई 50 ग्राम, अजवाईन भुनी हुई 50 ग्राम, काला नमक 50 ग्राम| सभी को कूट पीसकर चूर्ण बना लें| लहसुन की कली 50 ग्राम काट कर चूर्ण बना ले| उसके बाद सभी को मिलाकर मटर के बराबर छोटी-छोटी गोली बना कर छाव में सुखा लें| 2-2 गोली सुबह-शाम पानी के साथ 21 दिन तक सेवन करे, लाभ हो सकता है| मिर्च, मसाला, तेल खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग न करें| नशा न करे, शक्कर, नमक का प्रयोग कम करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: May 10, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER