मृत्यु का डर हर जगह होता है...कहानी-
एक गांव में एक बुजुर्ग व्यक्ति का निधन हो गया| लोग उसे जलाने ले गये| ये सब देखकर लोग गांव छोड़कर जाने लगे| एक बुजुर्ग ने पूछा| कहां जा रहे हो ? उन्होंने कहा जहां मौत का डर न हो| बुजुर्ग बोला मौत का डर सभी जगह होता है| लेकिन कोई नहीं माने और चले गये| रास्ते में एक गांव मिला| जहां कोई चहल पहल नहीं था| उन्होंने गांव के एक आदमी से पूछा| गांव इतना सुनसान क्यों है? आदमी ने बताया| गांव में एक नौजवान का मौत हो गया है| इसलिये ऐसा है| वे आगे बढ़ गये| उन्हें फिर एक गांव मिला| वहां भी एक बच्चे का निधन हुआ था| वे आगे चले| फिर एक शहर मिला| जहां लोग आपस में लड़ रहे थे| एक दूसरे की हत्या कर रहे थे| उन्होंने वहां के एक बुजुर्ग से पूछा| क्या हो रहा है ? उसने कहा एक धनी व्यक्ति का निधन हो गया है| सभी उसके धन को पाने के लिये आपस में लड़ रहे हैं| ये सब देखकर वे अभी वापस अपने गांव लौट गये|
