स्वास्थ्य स्वर : चेहरे पर होने वाले कील मुहांसे की समस्या का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी चेहरे पर होने वाले कील मुहांसे की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं| अदरक 10 ग्राम, तुलसी की पत्ती 10 ग्राम, पुदीना की पत्ती 10 ग्राम, नीबू आधा टुकड़ा इकठ्ठा कर लें | उसके बाद सभी को पेस्ट बना लें| 5-5 ग्राम पेस्ट दिन में दो बार चेहरे पर लगायें| 3 घंटे बाद पानी से धो लें | उसके बाद हल्दी और एलोवेरा के गूदे का पेस्ट बनाकर लगायें | लाभ हो सकता है| पेट साफ़ रखे | मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें| नशा न करें| मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Apr 30, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER