किसी भी काम को लगन से करना चाहिये, बार-बार बदलना नहीं चाहिये...कहानी-

एक आदमी पानी के लिये यहां वहां भटक रहा था| उसे कहीं पानी नहीं मिल रहा था| पानी के लिये दूर जाना पड़ता था| वह एक आदमी से बोला हमें पानी के लिये बहुत दूर जाना पड़ता है| क्या करें ? जवाब मिला अपने जमीन में कुआ खोदो पानी मिल जायेगा| उसने वैसा ही किया| लेकिन फायदा नहीं हुआ| फिर उसने दूसरी जगह कुआ खोदा| वहां भी पानी नहीं मिला| ऐसे करते हुए, उसने 10 कुँए खोद डाले | लेकिन पानी नहीं मिला| वह फिर उसी आदमी से मिला, और बताया पानी कहीं नहीं मिला| आदमी बोला चलो दिखाओ कहां खोदे हो| उसने दिखाया तो पता चला| सभी कुँए छोटे-छोटे थे| उसने कहां जितना मेहनत और समय 10 कुँए में किये हो, उतना एक में करते तो पानी मिल जाता|

Posted on: Apr 27, 2019. Tags: SONG SONU GUPATA STORY UP VICTIMS REGISTER