स्वास्थ्य स्वर : कब्ज का घरेलू उपचार और परहेज-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी कब्ज का घरेलू उपचार बता रहे हैं | मुनक्का फल 50 ग्राम, काजू 50 ग्राम दोनों को साफ़ कर रख लें| रात को 6 से 7 मुनक्का भोजन के बाद सेवन करें| उसके बाद गुनगुना पानी पिये| सुबह खाली पेट 4-5 काजू और मुनक्का सेवन करें| इससे कब्ज में लाभ हो सकता है| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें| नशा न करें| मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Apr 22, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER