स्वास्थ्य स्वर : खून की कमी को दूर करने का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी शरीर में होने वाली खून की कमी का घरेलू उपचार बता रहे हैं | गवार पाटा जिसे एलोवेरा कहते हैं| उसका रस 250 ग्राम, हल्दी 50 ग्राम, गुड़ 50 ग्राम, अदरक 50 ग्राम, भुई आंवला पंचाग 250 ग्राम सभी को चूर्ण बना लें| उसके बाद घी मिलाकर कांच के बर्तन में रख लें| एक-एक चम्मच मिश्रण दूध के साथ सेवन करने से लाभ हो सकता है| ठण्डी चीजों से बचें| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें| नशा न करें| मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| अधिक जानकारी के लिये दिये गये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
