स्वास्थ्य स्वर : सर्दी जुकाम, नजला का घरेलू उपचार...
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी सर्दी, जुकाम, नजला का घरेलू उपचार बता रहे हैं| हल्दी का चूर्ण 50 ग्राम, सरसों का तेल 50 ग्राम और गुड़ 100 ग्राम लें| उसके बाद हल्दी, गुड़ और तेल सभी को मिलाकर चने के बराबर छोटी-छोटी गोली बनाकर सुरक्षित रख लें| उसके बाद 2-2 गोली दिन में दो बार सेवन करें| पीने के लिये गर्म पानी का उपयोग करें | भोजन में मिर्च, मसाला, तेल खटाई, गरिष्ठ पदार्थो का प्रयोग कम करें, नशा न करें | अधिक जानकारी के लिये दिये गये नंबर संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
